कांवड़ यात्रा-2026: डीसीपी रवि शंकर निम ने दनकौर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनज़र डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने दनकौर क्षेत्र में कांवड़ मार्ग एवं शिविरों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक इंतज़ामों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
#KanwarYatra2026 #GreaterNoidaPolice #Dankaur #RaviShankarNim #KanwarYatra #UPPolice #TrafficManagement #PublicSafety #HarHarMahadev #GreaterNoida #NCRExpressNews