प्रेस नोट
जिला दतिया
*गैरइरादतन हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार दो आरोपी को थाना सरसई पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*घटना में प्रयुक्त 12 बोर की बंदूक व कारतूस बरामद*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में थाना सरसई पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक 12 बोर की एकनाली बंदूक, एक जिंदा कारतूस एवं एक खाली खोखा बरामद किया।
*घटना का विवरण*
दिनांक 29.06.2026 को फरियादी जगदीश यादव निवासी धमना ने अपने भतीजे युवराज यादव के साथ थाना सरसई उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मकान निर्माण कार्य को लेकर आरोपी विक्रम उर्फ विक्की यादव, रवि यादव, राघव यादव, सौरभ यादव, रामगुलाम यादव एवं अन्य ने गाली-गलौज करते हुए बंदूक एवं रायफल से फायरिंग की तथा जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट पर थाना सरसई में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 110, 296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया।
*पुलिस की कार्रवाई*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सरसई पुलिस ने 06.07.2026 को सरसई-उनाव रोड से फरार आरोपी राघव यादव (21 वर्ष) एवं रामगुलाम यादव (21 वर्ष) निवासी ग्राम धमना को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी रामगुलाम यादव के मेमोरेण्डम के आधार पर माधौबाबा रोड स्थित पहुज नदी किनारे झाड़ियों से एक 12 बोर की एकनाली बंदूक, एक जिंदा कारतूस एवं एक खाली खोखा विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सरसई उनि. आकाश संसिया, प्रधान आरक्षक विनोद तिवारी, प्रधान आरक्षक रामप्रकाश यादव, महिला प्रधान आरक्षक आसना यादव, आरक्षक गौरव ग्वाला एवं आरक्षक दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही।