कुंडम: सर्किट हाउस के पीछे बिजली विभाग की लापरवाही से खलिहान में लगी आग, मवेशी सुरक्षित
कुंडम तहसील अंतर्गत सर्किट हाउस के पीछे एक खलिहान में बिजली की हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां रखे भारी मात्रा में भूसे और फसल के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि पास ही स्थित गौशाला में मौजूद छोटे बछड़ों और मवेशियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। घटना के बाद स