आरोन: आरोन में धूमधाम से मना श्री हनुमान जन्म उत्सव, मंदिरों से अखाड़ों के साथ निकला संयुक्त चल समारोह
आरोन नगर में धूमधाम भक्ति भाव से श्री हनुमान जन्म उत्सव 2 अप्रैल को मनाया गया। नगर के दास हनुमान मंदिर विजय हनुमान मंदिर सनकादिक आश्रम टेंट के बालाजी सियाराम हनुमान मंदिर सदर बाजार मंदिर सुरई वाले मंदिर सहित नगर के अन्य हनुमान मंदिरों से अखाड़ों के साथ विशाल चल समारोह नगर में निकला। पुलिस निगरानी और सुरक्षा तैनात रही। लोगों ने पूजन कर आशीर्वाद लिया।