सहारनपुर: सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट शुरू, नवजातों को मिलेगा मां का सुरक्षित दूध
सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में सोमवार दोपहर 1:00 बजे लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (LMU) का उद्घाटन किया गया। डीएम अरविंद चौहान ने बताया कि यूनिट में माताओं के दूध को सुरक्षित संग्रहित कर जरूरतमंद नवजातों को समय-समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा विशेष रूप से SNCU में भर्ती समय से पूर्व जन्मे, कम वजन और बीमार बच्चों के लिए लाभकारी होगी।