दाउदनगर: श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के अवसर पर की गई विशेष पूजा-अर्चना
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा दाउदनगर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। रविवार को 11:00 से पूजा अर्चना की गई। पुजारी धनंजय मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक देवता ही नहीं बल्कि एक अद्वितीय ब्राह्मण योद्धा हैं, जिन्होंने अन्याय और अहंकार के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया।