बहरोड़: बहरोड के दहमी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से भिड़ी कार, मची अफरा-तफरी
Behror, Alwar | Jul 4, 2026 बहरोड़ में शनिवार दोपहर करीब एक बजे नेशनल हाईवे स्थित दहमी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।