भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में निकली विशाल कावड़ यात्रा, करीब 2100 कांवड़िए शामिल, संतों और जिला पुलिस अधीक्षक ने झंडी दिखाकर किया रवाना
श्रावण मास के पावन अवसर पर आज रविवार को निंबार्क आश्रम के पूज्य महंत श्री श्री 108 मोहन शरण जी महाराज के सान्निध्य व पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के तत्वावधान में शहर में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा को विभिन्न संतों,जिला पुलिस अधीक्षक और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।