भीलवाड़ा: डीएसटी और कारोई पुलिस ने बजरी माफियाओं पर की बड़ी कार्रवाई, 16 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 4 जेसीबी को किया ज़ब्त
कारोई थाना पुलिस के साथ डीएसटी टीम ने शनिवार को कारोई थाने के दूडिया गांव क्षेत्र स्थित बनास नदी में दबिश दी। जहां बजरी भरी 16 ट्रैक्टर-ट्रॉली व बजरी खनन में काम ली जा रही चार जेसीबी मिली। टीम ने उक्त सभी वाहनों को जब्त कर लिया। वहीं इस कारोबार से जुड़े कुछ लोग मौके से भाग छूटे। उधर, इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय बजरी माफियाओं में खलबली मची है।