समस्तीपुर: हसनपुर सूरत गांव से पुलिस ने मारपीट मामले में बेल टूटने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
पटोरी थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट मामले में बेल टूटने आप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हसनपुर सूरत गांव के रहने वाले नगीना पासवान को पुलिस ने गुरुवार के दिन गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद आरोपी व्यक्ति को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।