बामनवास: बरनाला तहसील के जीवद गांव के तालाब में देखे गए दो मगरमच्छ, ग्रामीणों ने प्रशासन को करवाया अवगत
बामनवास उपखंड की बरनाला तहसील के जीवद गांव स्थित तालाब में आज सोमवार अलसुबह लगभग 6:00 बजे दो मगरमच्छ देखे गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ मिलने की सूचना स्थानीय वन विभाग व प्रशासन को दी।गौरतलब है उक्त तालाब से समीपस्थ परिक्षेत्र में सिंचाई की जाती है।ऐसे में मगरमच्छ देखे जाने के बाद किसानों में दहशत का माहौल है।