सहारनपुर: सहारनपुर लोकसभा के कांग्रेस सांसद बोले, दाम रोज बढ़ रहे हैं, सरकार अमेरिका को खुश रखने के लिए महंगा तेल खरीद रही
अंबाला रोड स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार दोपहर 1:00 बजे सहारनपुर लोकसभा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि देश में दाम लगातार बढ़ रहे हैं और इस वृद्धि का असर अर्थव्यवस्था पर गहरा होगा; महंगाई आसमान छू सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन है।