मुज़फ्फरनगर: राहगीरों को लूटकर भागे तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, 28,500 रुपये और दो बाइक बरामद, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
मंसूरपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों से लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की पूरी 28,500 रुपये की रकम और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया