स्वार: मसवासी पुलिस चौकी के मुख्य गेट पर लगा मुख्यमंत्री का फ्लेक्सी बोर्ड फटा, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल
Suar, Rampur | Jun 28, 2026 रामपुर जनपद की स्वार कोतवाली क्षेत्र स्थित मसवासी पुलिस चौकी के मुख्य गेट पर लगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना से संबंधित फ्लेक्सी बोर्ड फटकर नीचे पड़ा है। बोर्ड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र भी अंकित है, लेकिन लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के बावजूद इसे हटाने या बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।