चरपोखरी थाना परिसर में रविवार की दोपहर 2 बजे के करीब आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ चंदन चौधरी एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक के दौरान सीओ चंदन चौधरी ने सभी जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की।