सागर नगर: कैंट पुलिस ने पगारा रोड पर कार्रवाई कर 19 नकली सिलाई मशीनें जब्त कीं, दो आरोपी गिरफ्तार
कैन्ट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 डुप्लीकेट सिलाई मशीनें जब्त की हैं। मामले में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बिना अनुमति ट्रेडमार्क का उपयोग कर नकली मशीनें बेची जा रही थीं, जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपए है। मामले का खुलासा रविवार शाम 7:30 किया गया।