महोबा: कबरई के बांदा चौराहे पर तेज रफ्तार वाहन का कहर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल
Mahoba, Mahoba | May 8, 2026 तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रिवई गांव निवासी 25 वर्षीय अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।