महिदपुर: महिदपुर में पुलिस ने हूटर बजाकर हुड़दंग मचाने वाले शराबी बोलेरो चालक को किया गिरफ्तार, वाहन जब्त
उज्जैन पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशन में जिले में अपराधियों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भापुसे) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन में महिदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार द्वारा गठित विशेष पु