सहारनपुर: सहारनपुर में स्कूली वाहनों पर सख्त जांच, 65 वाहनों में मिलीं गंभीर खामियां
शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ने 1 से 15 अप्रैल तक स्कूल वाहन निगरानी अभियान चलाया। अभियान के तहत जिले के सभी स्कूलों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया गया। अब तक 738 स्कूली वाहनों की जांच हो चुकी है, जिसमें करीब 65 वाहनों में गंभीर खामियां पाई गईं। वाहनों में जीपीएस, कैमरा, फायर सिलेंडर और फर्श की कमी सामने आई।