नोहर नगर पालिका नोहर की अध्यक्ष रही मोनिका खटोतिया को अध्यक्ष पद के निलंबन के मामले में हाई कोर्ट से राहत मिली । चार पट्टे गलत जारी करने के आरोप में दूसरी बार पालिकाध्यक्ष पद से निलंबित मोनिका खटोतिया के मामले में अहम सुनवाई हाईकोर्ट में बुधवार को हुई। उच्च न्यायालय के सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार मोनिका कठौतिया का निलंबन रद्द कर दिया गया है