नीमडीह थाना क्षेत्र के टाटा-पुरुलिया मुख्य मार्ग एनएच 32 पर स्थित लुपुंगडीह गांव के समीप बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में एक ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरुलिया की ओर से चांडिल की तरफ आ रहा एक ट्रक लुपुंगडीह गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गया. टक्कर इतनी