फतेहपुर: फतेहपुर में 132 बच्चों को बांटी गई होम्योपैथिक दवा, नशे से दूर रहने की दिलाई गई शपथ
फतेहपुर में 132 बच्चों को बांटी गई होम्योपैथिक दवा, नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ फतेहपुर में गुरुवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती व होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजक डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बरसात जनित रोगों से बचाव के लिए अभियान चलाया।