कानपुर: चोरी के झूठे इल्जाम से क्षुब्ध युवक ने खाया जहर, डॉक्टर ने किया मृत्यु घोषित
चकेरी थाना क्षेत्र में कार पार्किंग करने वाले युवक पर हीरे की अंगूठी चोरी का लगाया गया उसी दौरान युवक से मारपीट भी की गई। इस घटना से क्षुब्ध युवक ने रविवार सोमवार मध्यरात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। थाना प्रभारी ने सोमवार 4 बजे बताया कि शव का पंचायतनामा भरने के साथ ही पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।