कानपुर: बेकनगंज में व्यापारी की जेब काटकर पैसे चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेकनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ई रिक्शा सवार व्यापारी से जेब काटकर ₹22000 चोरी करने वाले तीन अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से गिरफ्तार किया है।एडीसीपी सेंट्रल ने सोमवार 2:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी गिरफ्तार करने वाली टीम को ₹20000 पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।