कटनी नगर: खदान धसकने से वृद्ध की डूबने से मौत, कावसजी जी वार्ड भट्टा मोहल्ला में हुई घटना
रंगनाथ थाना अंतर्गत कावसजी वार्ड भट्टा मोहल्ला क्षेत्र में आज गुरुवार दोपहर 1:10 मिनट पर एक वृद्ध खदान में कचरा फेकने गया हुआ था इसी दौरान खदान की मिट्टी धसकने वृद्ध खदान में डूब गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने मशक्क्त के बाद शव को खदान से बाहर निकाला और पीएम के लिए भेजा।