मैनपुरी: दिल्ली से वापस अपने घर लौट रहे बेवर निवासी युवक की रोडवेज बस में हुई मौत, परिजनों ने शव का कराया पोस्टमार्टम।
बेवर क्षेत्र के ग्राम मढैया निवासी गुरवीर पुत्र पाती राम दिल्ली से अपने परिवार के साथ वापस लौट कर अपने घर आ रहा था। ओर जैसे ही सोमवार की सुबह 7 बजे भोगांव के पास पहुंचा तो उसकी तबियत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।