डीग: डीग जिला जेल में बदली तस्वीर, जेलर विकास बागोरिया के चार माह के कार्यकाल में दिखे बड़े बदलाव
Deeg, Bharatpur | Apr 25, 2026 जिला जेल डीग में दिसंबर 2025 में पदस्थापित जेलर विकास बागोरिया के नेतृत्व में बीते चार महीनों में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिले हैं। जेल प्रशासन द्वारा किए गए इन सुधारात्मक कार्यों से न केवल बंदियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, बल्कि जेल परिसर की व्यवस्था भी अधिक सुव्यवस्थित और अनुशासित हुई है।