बकानी: बकानी क्षेत्र के कुशलपुरा गांव में सरकारी ट्यूबवेल पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, चार लोग हुए घायल
कुशालपुरा गांव में सरकारी ट्यूबवेल पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में रामप्रसाद उम्र 35 वर्ष, बापूलाल उम्र 60 वर्ष, सीताबाई उम्र 32 वर्ष व सुमित्रा बाई उम्र 35 वर्ष घायल हो गए।जिनमें से बापूलाल तंवर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बकानी थाना प्रभारी अलीम मोहम्मद ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।