बकानी: बकानी कस्बे में हुसैनी समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 81 यूनिट रक्त संग्रहित
बकानी कस्बे की हुसैनी समिति के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में आज मंगलवार को 81 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बकानी थाना अधिकारी रामेश्वर प्रसाद मीणा रहे । वही अध्यक्षता शहर काजी अल्लाह बैली द्वारा की गई। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने रक्तदान शिविर का फिता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में युवाओं सहित महिलाओं ने भी रक्तदान किया ।