बकानी: बकानी कस्बे के ग्राम पंचायत सभा भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित
बकानी कस्बे के ग्राम पंचायत सभा भवन में आज मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण गृह प्रवेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान मोतीलाल ऐरवाल रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों की स्वीकृतियां जारी कर लाभार्थियों को प्रथम क़िस्त की राशि प्रदान की गई वहीं प्रधानमंत्रीआवास लाभार्थियों को पूर्ण रूप से तैयार आवासों की चाबियां दी गई।