बांका: लो वोल्टेज और जर्जर तार से परेशान लीलागोड़ा गांव की महिलाएं पहुंची बिजली कार्यालय, सौंपा आवेदन
Banka, Banka | Jun 2, 2026 सदर प्रखंड क्षेत्र के लीलागोड़ा गांव की दर्जनों महिलाओं ने बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर लो वोल्टेज और जर्जर तार की समस्या को लेकर विरोध जताया। करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने एकजुट होकर विभाग के कार्यपालक अभियंता को लिखित आवेदन सौंपा। मंगलवार की दोपहर 12 बजे महिलाओं ने बताया कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर से निकले बिजली के तार काफी जर्जर हो चुके हैं।