पटना ग्रामीण: पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर बोला हमला, BPSC TRE 3 पेपर लीक मामले को बताया असल माफिया राज
पटना एयरपोर्ट पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने BPSC TRE 3 पेपर लीक मामले को लेकर NDA पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे 17 महीने में कोई पेपर लीक हुआ था क्या? इसी को असल माफिया राज कहते हैं। अद्भुत है कि सरकार बदलते ही एडमिट कार्ड के पीछे उत्तर लिखे हैं। देश में ऐसा कहीं नहीं हुआ। कुछ लोग माफिया राज खत्म करने की बात करते हैं लेकिन हकीकत में क्या हो रहा।