पटना ग्रामीण: चिरैयाटार पुल के पास उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने स्कॉर्पियो कार से ₹4लाख की शराब के साथ 2 व्यक्ति को किया गिरफ्तार.
उत्पाद एवं निषेध विभाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी चिरैयाटार पुल के पास स्कॉर्पियो कार के अंदर से लगभग चार लाख रुपए की विदेशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार. बता दे की यह शराब की खेप पटना मे डिलीवरी करने के लिए शराब तस्कर लाए थे तभी उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग पुलिस ने शराब को जप्त कर लिया और साथ ही दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार