पटना ग्रामीण: दीघा एम्स एलिवेटेड रोड पर कार बाइक के बीच भीषण टक्कर, बाइक सवार गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती
पटना में एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड पर कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई। कार चालक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।