बागपत: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी ने तीन इंस्पेक्टर समेत 42 पुलिसकर्मियों की तैनाती में किया बदलाव
मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार की रात करीब नौ बजे जनपद बागपत में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी सूरज कुमार राय ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने तीन इंस्पेक्टर, 37 उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल सहित कुल 42 पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव किया है।