केशकाल: मांझीआठगाँव की 20 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने फरसगाँव थाने में गुम होने की की शिकायत
कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मांझीआठगाँव निवासी 20 वर्षिय युवती संगीता नेताम सोमवार को रात करीब 10:30 बजे घर से निकल गई जो लापता हो गई। परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन की गई लेकिन जब उसके बारे में कोई जानकारी नही मिलने पर आज मंगलवार की शाम 5 बजे परिजनों ने फरसगाँव थाने में पहुचकर गुम होने का रिपोर्ट दर्ज करवाया है ।