खरसिया: खरसिया में ‘जनमन’ पत्रिका का निःशुल्क वितरण, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से जागरूक हुए नागरिक
खरसिया क्षेत्र में जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित ‘जनमन’ मासिक पत्रिका का निःशुल्क वितरण किया गया। नागरिकों ने इसे शासन की योजनाओं की जानकारी का सरल और प्रभावी माध्यम बताते हुए सराहना की। यह पत्रिका युवाओं और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए भी उपयोगी मानी जा रही है।