बहराइच: बहराइच जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में सोलर पैनल संयंत्र की स्थापना की जाएगी- डीएम
बहराइच पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अद्द संयंत्र स्थापित किया जाय। डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में संयंत्रों की स्थापना से दूसरे ग्रामवासियों में सोलर पैनल को लेकर प्रेरणा मिलेगी।