औरैया: 90 करोड़ के विकास कार्यों पर मंथन, नगर पालिका बोर्ड बैठक में बजट प्रस्तावों पर हुई चर्चा
गुरुवार को नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करते हुए करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाएं संचालित किए जाने का खाका प्रस्तुत किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल ने आगामी वित्तीय वर्ष के बजट का प्रारूप सदन के समक्ष