पलामू जिले में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 30 अगस्त से ही जिले के विभिन्न पंचायतो में शिविर लगाकर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।इसी क्रम में कार्यक्रम की अपार सफलता व जिले में पंचायतों की संख्या अधिक होने के कारण इस कार्यक्रम को विस्तारित करते हुए 24 सितंबर तक संचालित किया जाएगा।