मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा जीएलए कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी डेड बॉडी उसके घर के शौचालय से बरामद की गई। महिला की पहचान चंदन यादव की पत्नी नमिता देवी के रूप में हुई है। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद बताया जा रहा है। उसका एक 3 साल बेटा है। महिला की शादी वर्ष 2021 में हुई थी।