मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर के वृंदावन कालोनी से होकर गुजरा नाला उफान पर, तेज बहाव से टूटी कई चहारदीवारी
लगातार हो रही बारिश कारण मेदिनीनगर के वृंदावन कालोनी से होकर गुजरा नाला उफान पर है। तेज बहाव के कारण कई लोगों की चहारदीवारी टूट गई है। पुलिस लाइन के पास सड़क पर भारी जल जमाव हो गया था। विदित हो कि बीस फूटा रोड मुख्य सड़क के पास वृंदावन कालोनी से ही इस नाला की जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है। कई जगहों पर पाइप से नाला के पानी की निकासी की व्यवस्था की गई है।