मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड के सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ओबीसी एकता अधिकार मंच: ब्रह्मदेव प्रसाद, केंद्रीय अध्यक्ष
ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा है कि ओबीसी एकता अधिकार मंच राज्य की सभी 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। हमारा राज्य ओबीसी बाहुल है। जहां अनारक्षित सीट होगी,वहां हम ओबीसी प्रत्याशी देने की तैयारी करेंगे। जहां आरक्षित सीट है,वहां हम ओबीसी एकता अधिकार मंच के समर्थित प्रत्याशियों को टिकट देने का समर्थन करेंगे।