रसूलाबाद: रसूलाबाद में तेजाब बिक्री पर पुलिस की सख्त नजर, दुकानों की हुई गहन जांच
रसूलाबाद कस्बे में पुलिस द्वारा ऑपरेशन शील्ड’ के तहत अवैध रूप से एसिड की बिक्री के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक एस एन सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बे के विभिन्न बाजारों और दुकानों पर पहुंचकर चेकिंग की।अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानदारों के लाइसेंस, बिक्री रजिस्टर और ग्राहकों की पहचान संबंधी अभिलेखों की गहन पड़ताल की।