बहेड़ी: गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने गुरुजनों का सम्मान किया, विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरु पूर्णिमा एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बहेड़ी में बुधवार को भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मंदिरों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्मानित गुरुजनों को पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।