देवीपुर: सारवां थाना परिसर में बीडीओ सह सीओ रजनीश कुमार की देखरेख में हुई शांति समिति की बैठक
अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सारवां थाना परिसर में बीडीओ सह सीओ रजनीश कुमार की देखरेख में शांति समिति की बैठक हुई। बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ करते हुए बीडीओ सह सीओ ने कहा कि 22 जनवरी पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। उक्त तिथि पर शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-पाठ या अन्य कार्यक्रम आयोजित करें। किसी प्रकार का विवाद या फिर अफवाह नहीं फैलाने सहित अन्य कई जरूरी निर्देश दिए।