देवीपुर: झुंडी और राजपुरा पंचायत भवन में जल जीवन मिशन के सदस्यों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
झुंडी और राजपुरा पंचायत भवन में जल जीवन मिशन के सदस्यों जल सहिया, मुखिया, वार्ड सदस्य व आंगनवाड़ी सेविकाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पानी बचाओ अभियान के बारे में बताया गया। वहीं मृत सदस्यों व निष्क्रिय सदस्यों को बैठक कर हटाने और नए सक्रिय सदस्यों को जोड़ने का निर्देश दिया गया। मौके पर कर्मी कंचन मिश्रा, बास्की झा, रमेश कुमार, मुखिया रामफल तुरी आदि मौजूद थे।