धामपुर: नहटौर क्षेत्र के गांव खजूराजट में परती भूमि व निजी भूमि के विवाद पर राजस्व विभाग की टीम ने की जांच
गुरुवार के अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर क्षेत्र के गांव खजूराजट में बलवीर सिंह व रिंकू राठी के बीच परती भूमि व नीजि भूमि को लेकर विवाद की शिकायत पर नायब तहसीलदार राजकमल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पैमाइश करते हुए जांच पड़ताल की।