अटरू: खनिज विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक JCB, दो डंपर व तीन ट्रैक्टर ट्रॉली सहित किए ज़ब्त
Atru, Baran | Mar 5, 2025 अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी, दो डंपर व तीन ट्रैक्टर जब्त बारां, 5 मार्च। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने अवैध खनन, निर्गमन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी, दो डंपर और तीन ट्रैक्टर (ट्रॉली सहित) जब्त किए हैं। यह कार्रवाई गत रात मंगलवार को तकनीकी कर्मचारियों द्वारा की गई।