अटरू: मायथा में मिला युवक का शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Atru, Baran | Mar 4, 2025 अटरू थाना इलाके के मायथा भेरू जी के मंदिर के पिछवाड़े में बम्बूल के पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिला है। उप निरीक्षक बाबूलाल सुमन ने बताया कि मृतक की पहचान विक्की पुत्र मुकुट हरिजन निवासी मायथा के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी 12 माह पूर्व कहीं चली गई।जिसके चलते वह अवसाद की स्थिति में था। बीते मातृ सप्तमी मेले के समय गाँव आया था।जो मन्दिर में झाड़ू पोछा करता था।